फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी-नालों के किनारे से अवैध कब्जा हटाने की मांग

Fri, 19 Sep 2014 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नदी और नालों के किनारे किए गए अवैध कब्जे को हटाने की मांग लोगों ने सरकार से की है। लोगों का कहना है कि तवी, निक्की तवी व अन्य जगहों पर सरकारी भूमि पर कब्जा किए जाने से पानी की निकासी में बाधा आती है। साथ ही किसी तरह के नुकसान होने पर कब्जा किए जाने वालों की तरफ से राहत राशि मुहैया करवाने की मांग की जाती है।
विज्ञापन


स्थानीय दिलबाग सिंह, संसार चंद, महेश शर्मा, सुदर्शन सिंह, अमृत लाल का कहना है कि जब तक सरकार की ओर से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक अवैध कब्जों पर रोक लग पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि कई गांवों में बने तालाब भी अब देखने को नहीं मिलते। उन्हें भरकर भी भूमि पर कब्जा कर लिया गया है।

कसबे के मनदेव सिंह, मदन लाल खन्ना का कहना है कि आरएस पुरा के मुख्य बाजार में बने नाले पर भी कई लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इससे वहां पर साफ-सफाई नहीं हो पाती। बारिश होने की स्थिति में पानी घरों और दुकानों में चला जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक सरकार भूमि पर किए अवैध कब्जे नहीं हटाएगी तब तक मूसलाधार बारिश होने के साथ दिक्कतें पेश आती रहेंगी। इस संबंध में आरएस पुरा के तहसीलदार मनोज कुमार का कहना है कि अगर कोई नदी व नालों के किनारे पर अवैध निर्माण करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें