रियासी। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों के लिए हर संभव सुविधा देने की मांग को लेकर भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को डीसी अजय कुमार शर्मा से मिला।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल पार्षद अमित शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, वरुण शर्मा, भारतभूषण व शहरी प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने जिला अस्पताल में जल्द ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जीवन रक्षक दवाइयों की खेप उपलब्ध करवाने की मांग की। वहीं, कोविड टेस्ट में भी बढ़ोत्तरी लाते हुए सभी लोगों को इस का लाभ देने को कहा। बताया कि जिले में कोविड के मामले काफी कम है। इसलिए मामलों पर अंकुश लगाने के पुख्ता प्रबंध किए जाएं।