फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकां एमएलसी से बदसलूकी पर जांच की मांग

Tue, 07 Jun 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर व‌िधानसभा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विधान परिषद में मंगलवार को नेशनल कांफ्रेंस के एमएलसी बशीर अहमद वीरी ने चेयरमैन के सामने पहलगाम में पुलिस अधिकारी द्वारा उनसे की गई बदसलूकी की जांच की मांग की। उन्होंने इसके लिए हाउस की कमेटी गठित करने की भी अपील की।
विज्ञापन


इस पर सदन में मौजूद मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह पुलिस द्वारा इसकी जांच करवा रहे हैं। वहीं लगभग सभी एमएलसी ने वीरी की मांग का समर्थन किया। दरअसल परिषद में प्रश्नकाल खत्म होने के बाद शुरू हुए शून्यकाल में नेकां के एमएलसी बशीर अहमद वीरी खड़े हुए और यह मुद्दा उठाया। इस पर शुरू में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर सभी विपक्षी दल के एमएलसी आक्रोशित हो गए और उन्होंने वाक आउट करने के लिए कहा।

इस बीच पीडीपी के मंत्री अब्दुल हक़ खान ने वीरी ने कहा कि उन्होंने डीएसपी स्तर के अधिकारी से मामले की जांच कराने को कहा है। उन्होंने मामले में कार्रवाई का आश्वासन भी दिया, लेकिन मंत्री के जवाब से असंतुष्ट जताते हुए वीरी समेत विपक्ष के अन्य एमएलसी ने उनकी मांग के समर्थन में शोर मचाया।
विज्ञापन


विधान परिषद के चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि अगर एक सप्ताह के भीतर मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो जांच के लिए हाउस की कमेटी का गठन किया जाएगा। गौरतलब है कि एमएलसी बशीर अहमद वीरी हाल में कुछ शिकायतें मिलने पर पहलगाम गए थे। वहां उन्होंने इस मामले में स्थानीय एसएचओ से बात करनी चाही, लेकिन पुलिस अधिकारी ने उनके साथ बदसलूकी की। इसके बाद से वह अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें