जम्मू विश्वविद्यालय के स्कालरों की बैठक हुई जिसमें पीएचडी व एमफिल स्कालरशिप में बढ़ोत्तरी करने की मांग उठाई गई। इस बैठक की अध्यक्षता जम्मू यूनिवर्सिटी रिसर्च स्कालर एक्सक्यूटिव एसोसिएशन (जुरसा) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने की। इस बैठक के दौरान विश्वविद्यालय के पीएचडी व एमफिल शोध छात्रों की समस्याओं को उजागर किया गया जिसमें प्रमुखता से छात्रवृत्तियों के बारे में निराशा व्यक्त की गई।
विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग उठाते हुए स्कालरों ने कहा कि जम्मू यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा एमफि ल वपीएचडी स्कालरशिप में बढ़ोत्तरी की जाए। इस बैठक के दौरान स्कालरों का कहना था कि पीएचडी स्कालरों को पांच हजार तक छात्रवृत्ति मिलती है जिसमें वृद्धि कर 15 हजार की जाए ताकि स्कालरों को रिसर्च वर्क करने में सुविधा मिल सके।
वहीं, एमफिल स्कालरों को जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से मिलनेवाली 3200 छात्रवृत्ति में बढ़ोत्तरी होनी चाहिए और इसे बढ़ाकर 12 हजार करने की मांग विश्वविद्यालय प्रशासन से की गई। दूसरी ओर, जम्मू यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, प्राध्यापकों के पद खाली पड़े हुए हैं जबकि दफ्तरों में भी नान टीचिंग स्टाफ के कई पद खाली पड़े हुए हैं जिन्हें जल् द से जल्द भरने की मांग की गई।
स्कालरों ने कहा कि जो जम्मू यूनिवर्सिटी के पढ़ेलिखे होनहार विद्यार्थी यहां से पास आउट हुए हैं, उन्हें यूनिवर्सिटी में रिक्त पड़े पदों पर नियुक्त करने की दिशा में विचार करना चाहिए ताकि बेरोजगार पढ़े लिखे युवकों को कैरियर के साथ विश्वविद्यालय की सेवा करने का मौका मिल सके।
इसके अलावा सेल्फ अटेस्टेशन की प्रक्रि या जम्मू यूनिवर्सिटी में नहीं लागू हो सकी है जिसे जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए क्योंकि लगातार फार्म अटेस्टेशन के लिए लंबी कतारों में विद्यार्थी अपने समय बर्बाद करते नजर आते हैं। बैठक में बिक्रम मदयाल, सन्नी बब्बर, मंजूर अहमद, बरकत अली, गोपाल सिंह, कयूम मलिक व जुल्फी सिंह आदि स्कालर मौजूद रहे।