फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्र के लोगों की बैंक शाखा और एटीएम लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। उपजिला खौड़ के दूर दराज और पहाड़ी क्षेत्र के गांव जोगवां, बरडोह और बटल के लोगों ने सोमवार के क्षेत्र में बैंक की ब्रांच खोलने और एटीम लगाने की मांग की। इसका का नेतृत्व भाजयुमो के जिला महामंत्री सुरेश शर्मा ने किया। इस मौके पर क्षेत्र के सैक ड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुरेश शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के वृद्ध और दिव्यांगों को पेंशन लेने के लिए और बिजली के बिल का भुगतान के लिए 30 किलोमीटर दूर खौड़ जाना पड़ता है। कई बार बैंक में भीड़ होने के कारण उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ता है। सुरेश शर्मा तथा क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्र में बैंक ब्रांच और एटीम की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा। लोगों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द जोगवां, बरडोह, बटल में बैंक ब्रांच खोली जाए और एटीम लगाया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर रवि कुमार पंच, संजय कुमार, तीर्थ राम, विशंबर दास, जयपाल और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें