फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म आरोपियों को दी जाए फांसी की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। नगर पालिका अध्यक्ष दीपक कुमार की देखरेख में सोमवार को एक रैली निकाली गई। उसके बाद एसडीएम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। दीपक कुमार ने कहा कि गत दिनों जख क्षेत्र की 65 साल की महिला से किए गए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। ताकि आने वाले दिनों में कोई ऐसा कदम उठाने से पहले सौ बार सोचने पर मजबूर हो जाए।
विज्ञापन

दीपक कुमार ने कहा कि बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने से पहले उसको गाड़ी से टक्कर मारी गई। बेहोश होने पर उसे गाड़ी में ले जाया गया। ऐसी हरकत करने वाले को फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि अगर इन सभी दोषियों को फांसी की सजा नहीं दी गई तो जोरदार धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में पार्षद वचन लाल, राहुल वैद, पंकज शर्मा, सोनू वैद, सन्नी महरा, विकी महता, साहिल शर्मा, मुनीष वर्मा, विकर्म वर्मा, मोहित क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें