फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद से पहले सभी राजनीतिक बंदियों को रिहा किया जाए, उमर ने किया ट्वीट

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व नेशनल कांग्रेस उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर हिरासत में बंद प्रदेश के सभी राजनेताओं की ईद से पहले रिहाई की मांग की है। उमर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि नरेंद्र मोदी जी ईद अब कुछ ही दिनों की दूरी पर है। ऐसे में आपको प्रदेश के विभिन्न इलाकों और अपने घरों में भी नजरबंद किए गए उन लोगों को रिहा कर देना चाहिए, जिन्हें प्रशासन ने हिरासत में ले रखा है। इन लोगों ने ऐसा कुछ नहीं किया जिसके लिए उन्हें रिहा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

मालूम हो कि पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की समाप्ति के साथ विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने की घोषणा से कुछ घंटे पहले उमर के पिता नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, नेकां महासचिव अली मोहम्मद सागर को पीएसए के तहत गिरफ्तार किया गया था। उमर और फारूक की रिहाई हो चुकी है जबकि अन्य नेता अभी नजरबंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें