फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजोरी में मारे गए दोनों युवकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राजोरी के गोलीकांड में मारे गए युवाओं के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की राहत राशि दी जाए। यह मांग ऑल इंडिया कंफेडरेशन ऑफ एससी, एसटी एंड ओबीसी आर्गेनाइजेशन जम्मू-कश्मीर की ओर से की गई।
विज्ञापन

कंफेडरेशन के अध्यक्ष आरके कलसोत्रा ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को पत्र भी लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि राजोरी में हुए गोलीकांड मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उक्त दोनों युवा सेना कैंप में पोर्टर का काम करते थे। अचानक गोलियां चलने से दोनों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने उपराज्यपाल से न्याय की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें