फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रियासी रेलवे स्टेशन पर हो वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज

विज्ञापन
सोहन लाल शर्मा,प्रधान किसान तहरीक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। जिले के लोगों ने कटड़ा से कश्मीर के लिए शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज रियासी में बनाने की मांग की है। उन्होंने कटड़ा से चलने वाली इस ट्रेन को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिला मुख्यालय से रेलवे स्टेशन की दूरी आठ किलोमीटर है। अगर इस ट्रेन का स्टॉपेज रियासी रेलवे पर रखा जाता है। इससे पर्यटन सहित लोगों को भी लाभ मिलेगा।

दो मिनट का स्टॉप होना चाहिए
देश के लिए अति महत्वकांक्षी रेल परियोजना बनने के बाद अब वह दिन आ गया है कि जल्द ही ट्रेन के जरिए कश्मीर जाने का सपना पूरा होगा। कटड़ा से कश्मीर के लिए वंदे भारत चलाए जाने का फायदा रियासी के लोगों को भी मिलना चाहिए। यहां पर दो मिनट का स्टॉप होना चाहिए ताकि सिर्फ रियासी ही नहीं बल्कि साथ लगते राजोरी व पूंछ जिला के लोगों को भी फायदा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोहन लाल शर्मा, प्रधान, किसान तहरीक
-

कटड़ा से कश्मीर जाने के लिए जिले के अरनास, माहौर,पौनी व भमाग इलाके को लोग वंदे भारत ट्रेन में सफर का लुत्फ उठा सकें। इसके लिए रेलवे विभाग से अपील है कि वे लोगों की भावनाओं को समझते हुए ट्रेन का स्टॉप यहां बनाए। इसका लाभ सिर्फ आम लोगों के लिए नहीं बल्कि व्यापारियाें को भी होगा।
- सुदेश कुमार पुरी, पूर्व चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें