पौनी। वरिष्ठ नागरिकों की बैठक शुक्रवार को सीनियर सिटीजन फोरम के सलाहकार और सेवानिवृत्त लेक्चरर ओम प्रकाश शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शुरू हुई। इस दौरान कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
समाज में फैल रहे नशे पर रोक लगाने के लिए हर संभव प्रयास व पुलिस का साथ देने की बात सदस्यों ने कही। पूर्व लेक्चरर अजीत राम ने कहा कि पुलिस को चाहिए कि ब्लॉक के हर गांव में समितियां बनाई जाएं। स्थानीय लोगों को विश्वास में लिया जाए। समाज में कोई भी गलत काम दिखता हो तो लोग तुरंत पुलिस को बताए। पूर्व अध्यापक सरदार रंगील सिंह ने कहा कि सरकार की तरफ से प्रदेश की महिलाओं के लिए सरकारी बसों में सफर निशुल्क किया गया है, लेकिन ब्लॉक में एक ही स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एसआरटीसी) )dh बस है।
उन्होंने मांग की कि ब्लॉक में ई-बसें व एसआरटीसी बसें शुरू की जाएं। उन्होंने मांग की कि पानी के बिल ऑनलाइन जमा करने की सुविधा मिलनी चाहिए। इस अवसर पर फोरम के मोती लाल, रमेश चंद्र,नसीब सिंह, हुकम चंद, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।