रियासी। डिग्री कॉलेज दरमाड़ी में शुक्रवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। विद्यार्थी अर्जुन सिंह,नैंसी राजपूत, शबनम अख्तर,विशाली भगत, बिपाशा ठाकुर व सोनिया ठाकुर ने अपने विचार रखे और समाज व देश की प्रगति में बाबा साहेब के योगदान को याद किया। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रजनी भगत की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता में प्रोफेसर बलबीर व डॉ. सलीम अहमद ने जज की भूमिका निभाई। क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले
विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। संवाद