फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिला फीस में की जाए 50 फीसदी कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। जम्मू विश्वविद्यालय के अधीनस्थ महाविद्यालयों में दाखिला फीसदी में 50 फीसदी कटौती की मांग उठाने लगी है। छात्रों का कहना है कि कोरोना महामारी के दौर को देखते हुए फीस में कटौती की जाए। इसी मांग को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक शिष्टमंडल एडीसी बिलावर से मिला। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने एडीसी को एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद ने कहा कि कोरोना महामारी के मद्देनजर दाखिला फीस को 50 फीसदी कम किया जाए। इससे कि आर्थिक तंगी से जूझने वाले विद्यार्थियों को राहत मिल सके और वह महाविद्यालयों में पढ़ाई कर सकें। विद्यार्थियों ने कहा कि जल्द से जल्द उनकी उचित मांगों को पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो विद्यार्थी वर्ग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएगा।
एडीसी बिलावर ने आश्वासन दिया कि विद्यार्थियों को मांग को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा, ताकि उचित निर्णय लिया जा सके। शिष्टमंडल में एबीवीपी के नितेश शर्मा, पीयूष गुप्ता, नैन्सी खजूरिया, शीतल शर्मा और राजेश्वर सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें