दोमाना। दोमाना पुलिस थाने के अंतर्गत चिनौर चौकी के एसआई भारत सिंह ने धर्माल में नाका लगाकर एक बाइक को रोक कर जांच की। जांच के दौरान चालक के पास से देसी शराब की 52 बोतलें बरामद हुईं। एसडीपीओ दोमाना कोशीन कौल और एसएचओ दोमाना चंचल सिंह की देखरेख में नाका लगाया गया था। एसडीपीओ दोमाना कोशीन कौल ने बताया कि चालक की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र संसार सिंह निवासी अकलपुर के रूप में हुई है। आरोपी विजय पुर चौक से धर्माल की ओर जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद