फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू नहीं लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। म्यूनिसिपल कमेटी के पार्षदों ने डीसी चरणदीप सिंह से मुलाकात साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू नहीं लगाने की अपील की है।
विज्ञापन

वीरवार को नगर कमेटी के चेयरमैन सुदेश कुमार पुरी, पार्षद धीरज गुप्ता, ओम प्रकाश, वीरेंद्र शर्मा, रिंपी दूबे और जहांआरा खान ने जिला मुख्यालय में डीसी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई है। ज्यादातर मामले कटड़ा में ट्रैवलर्स के आ रहे हैं, जिन्हें वापस भेजा जा रहा है। कटड़ा और शिवखोड़ी के आधार शिविर रनसू को सुबह से शाम तक खोले जाने की अनुमति दी गई है।
रियासी, पौनी, माहौर, दरमाड़ी और अरनास में भी संक्रमण में काफी गिरावट आई है। नए केस भी कोई ज्यादा नहीं आ रहे हैं। लिहाजा शनिवार और रविवार को सभी दुकानों खोलने के निर्देश दिए जाएं, ताकि कारोबारियों को राहत मिल सके। इसके अलावा अन्य परेशानियों से भी अवगत करवाया है। विकास कार्य के लिए उचित फंड उपलब्ध करवाने की मांग की। एसओपी का उल्लंघन करने वालों के काटे जा रहे भारी भरकम चालान को कम करने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वीरवार शाम को नगर के गणमान्य लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिला। इस दौरान बिजली और पानी की समस्या से अवगत करवाते हुए जल्द कदम उठाने की अपील की है। डीसी ने कहा कि विभागों को जरूरी निर्देश दिए गए है। बहुत जल्द सुधार आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें