फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा में उठी पंजाबी को जम्मू कश्मीर की आधिकारिक भाषा बनाने की मांग

Wed, 16 Sep 2020 02:45 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी नई दिल्ली, एजेंसी

सार

  • रास में उठी पंजाबी को जम्मू कश्मीर की आधिकारिक भाषा बनाने की मांग
विज्ञापन
भारतीय संसद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा में बुधवार को पंजाबी को जम्मू कश्मीर की आधिकारिक भाषा बनाए जाने की मांग की गई। शून्यकाल में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कश्मीर और पंजाब का बेहद गहरा रिश्ता है और कश्मीर में बड़ी संख्या में लोग पंजाबी भाषा बोलते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू- कश्मीर की आधिकारिक भाषा की सूची में पंजाबी को शामिल किया जाना चाहिए अन्यथा अल्पसंख्यकों में असंतोष की भावना उत्पन्न होगी।

शिरोमणि अकाली दल के बलविंदर सिंह भुंडर ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा आधिकारिक भाषा की सूची से पंजाबी को बाहर रखने का फैसला बेहद दुखदायी है। पंजाबी बोलने वालों की संख्या विदेशों में भी कम नहीं है।

उल्लेखनीय है कि दो सितंबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक विधेयक को मंजूरी दी थी, जिसे तहत कश्मीरी, डोगरी और हिंदी जम्मू कश्मीर की आधिकारिक भाषाएं होंगी। उर्दू और अंग्रेजी पहले से ही आधिकारिक भाषाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें