भद्रवाह। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भद्रवाह में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें कार्यसमिति के वरिष्ठ सदस्य साजिद वानी की मौजूदगी में सदस्यों ने सरकार से भद्रवाह को जिले का दर्जा देने की मांग उठाई है।
नेताओं ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी के कुशल नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी भद्रवाह में मजबूत हो रही है। पार्टी ने भद्रवाह को जिला का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया है। साजिद वानी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी प्रदेश के हर नागरिक की आवाज है। पहले स्थापना दिवस पर संकल्प लिया है कि पार्टी के मुख्य संरक्षक सैयद अल्ताफ बुखारी की आवाज को जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर भद्रवाह के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद तैयब बेग आदि मौजूद रहे।