फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक धरोहरों को विकसित करने से पर्यटकों के साथ बढ़ेगी आमदनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। डोगरा इतिहास को संजोए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ऐतिहासिक धरोहर मुबारक मंडी का भी संरक्षण किया जा रहा है। प्रशासन से भी ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित और विकसित करने की मांग की है। इससे पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी और आय में भी इजाफा होगा। यह बात रविवार को डोगरा सदर सभा के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गुलचैन सिंह चाढ़क ने एक बैठक में कही।
विज्ञापन

चाढ़क ने कहा कि शहर की समस्याओं के समाधान के लिए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से राजभवन में मुलाकात की है। मुबारक मंडी पैलेस कांप्लैक्स का जीर्णोद्धार होने से इसे पर्यटन के रूप में विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जम्मू मंदिरों का शहर है, यहां पर विकास कार्य तेज गति से होने चाहिंए। इसी तरह बसोहली, अखनूर, पुरमंडल को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सकता है। राजा जंबू लोचन, गांधी भवन, जनाना पार्क, श्री रणवीरेश्वर मंदिर, रघुनाथ मंदिर में भी सुविधाएं दी जाएं। फोरलेन का निर्माण भी योजनाबद्ध तरीके से करवाया जाए। एनएच रामबन और बनिहाल के बीच स्पॉट को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाए। गुलचैन चाढ़क ने कहा कि उप राज्यपाल ने जल्द सुविधाएं देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें