फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज गति से दोपहिया वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर उपमंडल की सड़कों पर तेज गति से दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक हरबंस लाल शर्मा ने कहा कि इन दिनों सड़कों पर युवक दोपहिया वाहन तेज गति से चला रहे हैं। इससे बुजुर्गों का सड़क किनारे चलना भी मुश्किल हो गया है। हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। ज्ञान चंद शर्मा ने कहा सार्वजनिक स्थलों और मुख्य चौक-चौराहों पर नाबालिग दोपहिया वाहन तेज गति से चला रहे हैं। इससे कई बार हादसे भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक ओम प्रकाश गुप्ता ने ट्रैफिक विभाग से मांग की है कि जिन नाबालिग के परिजन उन्हें बिना लाइसेंस के दोपहिया वाहन चलाने की अनुमति देते हैं, उन अभिभावक के खिलाफ भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सरदारी लाल शर्मा ने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों की तेज गति के कारण कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इसलिए समय रहते ट्रैफिक विभाग इस पर अंकुश लगाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें