फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में कोरोना योद्धाओं ने फिर एंबुलेंस में करवाई डिलीवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। कोरोना संकट के बीच कोरोना योद्धा एक बार फिर एक महिला के लिए भगवान साबित हुए हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंची महिला की स्थिति खराब होने पर एंबुलेंस में सफल डिलीवरी करवा करवाई है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। सनद रहे कि कुछ दिन पहले भी पनासा से रियासी में लाई जा रही गर्भवती की स्वास्थ्य टीम ने एंबुलेंस में ही सफल डिलीवरी करवाई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नसरीन अखतर पत्नी मोहम्मद अलताफ निवासी डंगाकोट को तेज दर्द होने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया मगर वहां पहुंचते ही उसकी हालत और खराब हो गई। महिला को अस्पताल में नहीं ले जा पाने की स्थिति में डॉक्टरों ने एंबुलेंस में ही डिलीवरी करवाने की योजना बनाई। इस दौरान महिला ने बच्ची को जन्म दिया, जिन्हें बाद में वार्ड में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें