डोडा। भेड़ चराने के दौरान पहाड़ी से फिसलकर एक चरवाहे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कठुआ जिले के उज्ज पुल का रहने वाला खालिद हुसैन बकरवाल अपने पशुओं को लेकर कोटी जंगल से गुजर रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया। युवक का शव अंतिम संस्कार के लिए उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया है।