जम्मू कश्मीर में परिसीमन आयोग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
परिसीमन आयोग से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडलों की मुलाकात के बाद वीरवार शाम साढ़े छह से रात साढ़े नौ बजे तक रिफ्यूजियों, विस्थापितों, सिखों के अलावा गोरखा, वाल्मीकि समाज के अलावा करीब 45 संगठनों के प्रतिनिधिमंडल भी मिलेंगे। वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी एक्शन कमेटी के अध्यक्ष लब्बा राम गांधी के अनुसार उनके संगठन को रात साढ़े सात बजे का समय परिसीमन आयोग से मिलने के लिए दिया गया है।
वह परिसीमन आयोग से पश्चिमी पाकिस्तान रिफ्यूजियों को पिछले 73 वर्षों से होते आ रहे भेदभाव को दर्शाएंगे और मांग करेंगे कि रिफ्यूजियों के लिए विधानसभा में सीटों को आरक्षित करने का विशेष प्रावधान किया जाए। अनुच्छेद 370 व 35ए के खत्म होने का स्वागत करते हुए प्रतिनिधिमंडल आयोग से रिफ्यूजियों के राजनीतिक सशक्तिकरण की मांग करेगा जोकि समय की जरूरत है और इसी से जन आकांक्षाओं की सही मायने में पूर्ति हो सकती है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना : दूसरी लहर में कोविड मृत्यु दर ज्यादा, अर्थ व्यवस्था पर पड़ा कम प्रभाव
वहीं पीओजेके रिफ्यूजियों के संगठन एसओएस इंटरनेशनल के अध्यक्ष राजीव चुन्नी की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल परिसीमन आयोग से रात साढ़े आठ बजे मिलेगा। इसके अलावा वाल्मीकि समाज, गोरखा समाज, सिखों के संगठन के अलावा करीब 45 संगठनों के प्रतिनिधिमंडल परिसीमन आयोग से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे।