फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन आयोग से मिले 290 प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
परिसीमन आयोग से मिले 290 प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष ने कहा, मार्च 2022 तक अंतिम रिपोर्ट सौंपेंगे
जम्मू। परिसीमन आयोग के अध्यक्ष रंजना प्रकाश देसाई और मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र ने कहा है कि चार दिवसीय दौरे के दौरान 290 प्रतिनिधिमंडल आयोग से मिले हैं और अपने सुझाव व ज्ञापन सौपे गए हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन साफ-सुथरे और पारदर्शी तरीके से होगा। परिसीमन सांविधानिक प्रक्रिया है और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के तहत यह प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में पीओजेके के लिए रिक्त 24 सीटों पर गौर नहीं किया जा रहा है क्योंकि यह परिसीमन आयोग के अधिकार क्षेत्र में नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिसीमन आयोग जम्मू-कश्मीर के और भी दौरे कर सकता है। एसोसिएट मेंबर्स के साथ मीटिंग में छूटे प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद ही कोई फाइनल ड्राफ्ट तैयार होगा। उन्होंने कहा मार्च 2022 तक आयोग अपनी अंतिम रिपोर्ट सरकार को सौंप देगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें