फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डेफ आईपीएल के लिए नए सिरे से तैयार हो रही एमए स्टेडियम की पिच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। 16 अप्रैल से शुरू हो रहे टी-20 डेफ इंडियन प्रीमियर क्रिकेट लीग को लेकर जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो गईं हैं। स्टेडियम की पिच को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। इसके लिए ग्राउंड्स मैन शुक्रवार को पिच को तैयार करते नजर आए। वहीं, जम्मू विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान पर भी प्रतियोगिता के कुछ मुकाबले खेले जाएंगे। जम्मू विवि के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के निदेशक दाउद इकबाल बाबा ने बताया कि विश्वविद्यालय को कुछ मैचों की मेजबानी मिली है। इसके लिए जम्मू विवि का क्रिकेट मैदान तैयार है।
विज्ञापन

बता दें कि इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) टी-20 डेफ इंडियन प्रीमियर लीग के पांचवें संस्करण का आयोजन 16 से 19 अप्रैल तक जम्मू में करने जा रहा है। मौलाना आजाद स्टेडियम में मंगलवार को सुबह नौ बजे उद्घाटन समारोह होगा। वहीं, फाइनल मुकाबला 18 अप्रैल को खेला जाएगा। इस लीग में आठ श्रवणबाधित पुरुष टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें