फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: गीता-रामायण के उर्दू संस्करण को स्कूलों के लाइब्रेरी में रखने का फैसला 24 घंटे में वापस

Wed, 24 Oct 2018 03:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

स्कूली बच्चों के पढ़ने के लिए भागवत गीता और रामायण के उर्दू संस्करण स्कूल की लाइब्रेरियों में रखने के फैसले को राज्यपाल शासन ने वापस ले लिया है। इस संबंध में मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने आदेश जारी कर दिया है। अमर उजाला ने इस खबर को मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने 4 अक्तूबर को हुई एक बैठक में शिक्षा निदेशक जम्मू और कश्मीर को गीता और रामायण धार्मिक ग्रंथ खरीदने के आदेश दिए थे। पहले दिए आदेश के अनुसार भागवत गीता और रामायण के उर्दू संस्करण को शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और कॉलेजों के अलावा संस्कृति विभाग की लाइब्रेरी में रखा जाना था।

उमर अब्दुल्ला ने उठाए थे सवाल
इस फैसले पर कई तरह की आपत्तियां आई थीं। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर इस पर प्रश्न उठाए थे। उन्होंने अन्य धर्मों को दरकिनार करने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि गीता और रामायण ही क्यों, अन्य धार्मिक ग्रंथों को क्यों नहीं रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें