फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में मृत मिली जम्मू की युवति की काल डिटेल खंगालेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। बीते सोमवार को सियाड बाबा दरिया चिनाब से मिले युवती के शव के मामले में पुलिस कार्रवाई जारी है। युवती के मोबाइल फोन की काल डिटेल रियासी पुलिस भी खंगालेगी। पुलिस ने इस के लिए लिखित रूप से जानकारी भेज दी है।
विज्ञापन

पुलिस युवती की मौत के कारणों की जांच करने में भी जुट गई है। गौरतलब है कि, वजीर लेन तालाब तिल्लो जम्मू में रहने वाली युवती का शव सोमवार शाम को सियाड बाबा क्षेत्र से बरामद हुआ था। बताया जाता है कि रविवार को युवती परीक्षा देने के लिए जम्मू के परेड गई थी। दो सत्रों में होने वाली परीक्षा में से एक सत्र की परीक्षा उसने दी थी। इसके बाद वह शाम को अपने घर नहीं पहुंची तथा उसका मोबाइल फोन भी बंद पाया गया। परिजनों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। बाद में उसकी मोबाइल लोकेशन रियासी की पाई गई। तलाश करने के बाद उसका शव चिनाब दरिया से बरामद हुुआ। पुलिस इस बात की जांच भी कर रही है कि उक्त युवती किस प्रकार से रियासी पहुंची उसके बाद तलवाडा सियाड बाबा कैसे गई। जानकारी के अनुसार युवती की एक मौसी भी रियासी में रहती हैं, लेकिन युवती ने उनके साथ कोई संपर्क नहीं किया था। एसएचओ सुमित शर्मा ने बताया कि जांच में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें