फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं की सफाई के दौरान चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में कुएं की सफाई के दौरान बृहस्पतिवार को चार लोगों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि कुएं में निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से चारों की मौत हुई है।
विज्ञापन

जिले के क्रालपोरा इलाके के दर्दपोरा के वारसुम गांव में मोहम्मद अल्ताफ शेख नामक मजदूर कुएं की सफाई कर रहा था। इसी दौरान वह कुएं में बेहोश होकर गिर पड़ा। यह सूचना मिलते ही मुमताज अहमद, अल्ताफ खान व शौकत अहमद खान बचाव के लिए उतरे। ये तीनों भी बेहोश हो गए। इन्हें अन्य लोगों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें