दोमाना। पौनी पुलिस चौकी के अंतर्गत सूर्य विहार स्थित पाट्टा बोहड़ी में कुत्ते के पट्टे से फंस कर एक किशोर की मौत हो गई। उसकी पहचान विनोद कुमार (13) पुत्र गुड्डू निवासी थम्म (पाडर, किश्तवाड़) के रूप में हुई है। वह यहां रिश्तेदार नरेंद्र कुमार रैना के घर में रहता था और पढ़ता था। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह वह आंगन में रस्सी गले में बांध कर पालतू कुत्ते के साथ खेल रहा था। इस बीच कुत्ता भाग कर लकड़ी के ढांचे में घुस गया। इस कारण किशोर फंदा लगने से बेहोश हो गया। आनन फानन में घरवालों ने उसे जीएमसी पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। पौनी चक चौकी प्रभारी नीतीश खजूरिया ने बताया है कि धारा 174 के मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले किया जाएगा।