फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल मंत्री जी, पुरानी घोषणाएं ही लागू कर देते

Fri, 27 Feb 2015 12:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार के रेल बजट में रियासत को मायूसी हाथ लगने के बाद लोगों का कहना है कि रेल मंत्री पुरानी घोषणाओं को ही लागू कर देते। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रियासत को न तो कोई नई ट्रेन दी और न ही कोई रेल प्रोजेक्ट। इतना ही नहीं, रोजाना कटड़ा पहुंचाने वाले हजारों यात्रियों को रेल मंत्री ने कोई राहत नहीं दी।
विज्ञापन


लोगों को उम्मीद थी कि आधारभूत सुविधाओं से महरूम रहने वाले जम्मू रेलवे स्टेशन की कायाकल्प सुधारने के लिए रेल मंत्री कुछ घोषणा करेंगे, लेकिन उनके बजट पिटारे से ऐसा कुछ नहीं निकला। जम्मू रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं के अभाव और यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय को कई बार लिखने वाले चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व प्रेसीडेंट वाईवी शर्मा कहते हैं, ‘रेल मंत्री से रियासत को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन निराशा हाथ लगी।

रियासत की परिस्थितियों को देखते हुए कम से कम एक रेल प्रोजेक्ट मिलना चाहिए था। इससे रियासत के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलते। इस संबंध में उन्होंने रेल मंत्री को लिखा भी, लेकिन इसका कोई सुखद परिणाम नहीं मिला।’ रेल मंत्री ने अपने बजट भाषण में सिर्फ इतना कहा कि कटड़ा रेलवे स्टेशन पर सौर ऊर्जा केंद्र का काम मार्च 2015 तक पूरा हो जाएगा, लेकिन यह काम कटड़ा में आधुनिक स्टेशन बनने के बाद से ही चल रहा है।
विज्ञापन


रेल मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि जम्मू-कश्मीर में रेल नेटवर्क बिठाया जा रहा है, लेकिन रेल मंत्री ने जम्मू-पुंछ रेल लिंक मार्ग के संबंध में कोई घोषणा नहीं की, जबकि पिछले रेल बजट में रेल मंत्री ने कहा था कि इस रेल लिंक के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा डोडा-भद्रवाह-किश्तवाड़ रेल लिंक पर भी कोई घोषणा न होना निराश करने वाला है।

आल जेएंडके पैसेंजर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसीडेंट आरसी शर्मा ने इसे दुखदायी बताया है। उन्होंने रेल मंत्री से अपील की कि बजट घोषणाओं के अनुसार प्लेटफार्म और ट्रेनों में सफाई की विशेष व्यवस्था की जाए। साथ ही रेलवे स्टेशन को आधुनिक सेवाओं से लैस किया जाए। वेयरहाउस की दाल मर्चेंट एसोसिएशन के प्रेसीडेंट कीर्ति गुप्ता का कहना है कि रेल मंत्री को व्यापारियों के हितों का ख्याल रखना चाहिए। साथ ही तमाम ट्रेनों में यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें