फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से कश्मीरी मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। बिश्नाह थाना के अंतर्गत गांव मझुआ लक्ष्मी में ईंट के भट्टे पर काम करने वाले एक कश्मीरी मजदूर की मौत हो गई है। वीरवार को उसका शव भट्टे पर बनाए तालाब में मिला।
विज्ञापन

घटना के बाद भट्टे पर काम करने वाले अन्य मजदूरों में सनसनी फैल गई। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तालाब से शव को बाहर निकाला। मजदूर की पहचान मुस्ताक अहमद शेख पुत्र मोहम्मद मकबूल शेख गांव हाजीपुर जिला कुलगाम, कश्मीर के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक मृतक की उम्र 40 वर्ष के करीब थी। वह गांव मझुआ लक्ष्मी में ईंट के भट्टे पर मजदूरी करता था। बीती रात को वह भट्टे पर बने तालाब में नहाने गया तो पानी गहरा होने के कारण उसमें डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उपजिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें