फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनाब से एक और शव बरामद, अभी तक नहीं हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। सियाड़ बाबा मंदिर के पास चिनाब दरिया से सोमवार सुबह एक और शव बरामद हुआ है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। वहीं, यह शव रामबन के मेहाड़ में हुए सड़क हादसे के शिकार लोगों में से किसी एक का होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कुछ लोगों ने मंदिर के पास चिनाब किनारे शव पड़ा देखा। इस की सुचना तलवाड़ा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। शाम तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि यह शव मेहाड़ हादसे के शिकार लोगों में से किए एक का हो सकता है। इस हादसे में आठ लोग वाहन सहित चिनाब में गिर कर लापता हो गए थे, जिनकी तलाश अभी भी जारी है। रविवार को भी हादसे का शिकार हुए लोगों में से एक पुलिस कर्मी का शव बरामद किया गया था। सनद रहे कि इस हादसे में रियासी जिले की पौनी तहसील के धनुआ निवासी चालक अजय कुमार भी शामिल था। उसका भी अभी तक सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें