रियासी। जिला मुख्यालय से एक किलोमीटर दूर स्थित तरेंथा बावली के पास से मंगलवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला है। उसकी पहचान रंजीत कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी माड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार से लापता युवक का शव मंगलवार को तरेंथा बावली के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला है। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सुचित किया गया। टीम ने मौके पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। बाद में जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार रंजीत रविवार से लापता था, जिसकी तलाश जारी थी। वहीं, घटनास्थल के पास से ही उसकी बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने 174 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि रविवार को पौनी के ऐला क्षेत्र में भी किशोर का शव पेड़ से लटका मिला था, जिसकी भी जांच जारी है।