आरएस पुरा। गांव रायपुर गुजरा के पास माइनर नहर से बुधवार को मिले शव की वीरवार देर शाम तक पहचान नहीं हो सकी। पुलिस की ओर से आरएस पुरा उपजिला अस्पताल के शवगृह में शव को रखा गया है।
शव बरामद होने की खबर मिलने पर वीरवार को एक लापता व्यक्ति के परिवार वाले आरएस पुरा उपजिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन उनके रिश्तेदार का शव नहीं था। पुलिस आसपास पता कर रही है कि कोई और लापता तो नहीं था। शव बहुत खराब हो गया है, जिससे उसी पहचान भी मुश्किल हो रही है।
आरएस पुरा पुलिस का कहना है कि शव को पहचान के लिए रखा गया। अगर इसकी पहचान नहीं हो पाती तो तय समय के बाद पोस्टमार्टम कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।