फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी उपाध्यक्ष ने जब्त कीं टिप्पर और जेसीबी मशीन की चाबियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। गुलाबगढ़ ब्लॉक से डीडीसी सदस्य एवं उपाध्यक्ष साजरा कादिर ने वीरवार को अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर एक टिप्पर और जेसीबी मशीन की चाबियां जब्त की हैं। वहीं, पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचित कर कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन

वीरवार को लोगों की सूचना पर डीडीसी उपाध्यक्ष साजरा कादिर गुलाबगढ़ शडोल में मौके पर पहुंचीं। इस दौरान एक जेसीबी मशीन की मदद से निर्माण सामग्री को टिप्पर में भरा जा रहा था। उपाध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों की चाबियां जब्त कर पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि वीरवार को वह लोगों की समस्याएं सुनने जा रहीं थीं। अवैध खनन की सूचना मिलने पर कार्रवाई की है। बताया कि गुलाबगढ़ शडोल क्षेत्र के नालों से अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इसमें स्थानीय लोगों को अवैध खनन में संलिप्त लोग डराया और धमकाया भी जाता है, जोकि गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें