फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जिले के विकास पर खर्च होंगे 2092 करोड़, सड़कें बनेंगी, मिलेगा साफ पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जिला विकास परिषद (डीडीसी) जम्मू के अध्यक्ष ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जलशक्ति और लोक निर्माण विभाग के कामकाज की समीक्षा की। बताया गया कि जिले के विकास के लिए दोनों विभागों ने 2092 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसमें जलशक्ति विभाग ने 1282 करोड़ और पीडब्ल्यूडी ने 810 करोड़ रुपये जारी किए है। इस राशि से नई सड़कें बनेंगी और लोगों को पीने के लिए साफ पानी मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के मुख्य अभियंता रमेश मनचंदा ने जल जीवन मिशन की प्रगति के बारे में जानकारी दी। सरकार ने जेजेएम के तहत जम्मू जिले के लिए 1282 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। डीडीसी अध्यक्ष ने काम की धीमी गति पर चिंता व्यक्त की। कहा कि अब तक केवल 60 कार्य पूरे हुए हैं। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता प्रकाश चंद्र ने बताया कि सरकार ने जिले के लिए 810 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह राशि स्वास्थ्य, प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, एनएफबी, पीआरआई, डीडीसी घटक, एसएसवाई, नाबार्ड, पीडब्ल्यूडी, रोड सेक्टर, ब्रिज सेक्टर, सिटी एंड टाउन प्रोग्राम, पॉट होल्स, सेंटर रोड फंड जैसे विभिन्न क्षेत्रों में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें