फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDC election: अंतिम चरण में 50.98 फीसदी हुआ मतदान, कश्मीर में 29.91 और जम्मू संभाग में 72.71 प्रतिशत लोगों ने डाले वोट

Sat, 19 Dec 2020 09:48 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनाव के आठवें और आखिरी चरण का मतदान संपन्न हुआ। घने कोहरे और कड़कड़ाती ठंड के बीच भी लोग वोट डालने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। अंतिम चरण में 50.98 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें कश्मीर संभाग में 29.91 प्रतिशत और जम्मू संभाग में 72.71 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। मेंढर में दोपहर करीब तीन बजे कांग्रेस उम्मीदवार की गाड़ियों पर पथराव की घटना हुई। इसके बाद हुई हिंसा में करीब दस लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

जम्मू और कश्मीर संभाग में सुबह 9 बजे तक 8.93 प्रतिशत मतदान हुआ।
  1. कश्मीर संभाग में कुल मतदान 5.54 प्रतिशत
  • पुलवामा 1.38
  • बारामुला 8.62
  • कुलगाम 1.36
  • शोपियां 1.03
  • अनंतनाग 0.62
  • बांदीपोरा 12.94
  • कुपवाड़ा 11.52
  • बडगाम 6.55
2. जम्मू संभाग में कुल मतदान 12.43 प्रतिशत
  • किश्तवाड़ 12.88
  • उधमपुर 8.30
  • जम्मू 8.51
  • कठुआ 13.42
  • रामबन 10.01
  • डोडा 8.95
  • सांबा 17.91
  • पुंछ 14.86
  • राजोरी 15.94
  • रियासी 17.17
प्रदेश में 11 बजे तक 26.07 फीसदी मतदान हुआ है। जिसमें कश्मीर संभाग में 16.08 प्रतिशत और जम्मू संभाग में मतदान 36.37 प्रतिशत फीसदी लोगों ने मतदान किया है।
कश्मीर संभाग-
  • पुलवामा 4.35
  • बारामुला 25.56
  • कुलगाम 4.66
  • शोपियां 3.79
  • अनंतनाग 4.63
  • बांदीपोरा 30.77
  • कुपवाड़ा 33.43
  • बडगाम 19.10
जम्मू संभाग
  • किश्तवाड़ 34.15
  • उधमपुर 24.56
  • जम्मू 36.64
  • कठुआ 34.45
  • रामबन 36.14
  • डोडा 34.02
  • सांबा 42.01
  • पुंछ 43.88
  • राजोरी 40.68
  • रियासी 41.87
दोपहर एक बजे तक प्रदेश में 40.91 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें जम्मू संभाग में 56.40 और कश्मीर संभाग में 25.90 फीसदी लोगों ने मतदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुंछ की दो सीटों पर 21 को होगा पुनर्मतदान

डीडीसी चुनाव में प्रदेशभर में सबसे ज्यादा मतदान का रिकॉर्ड बनाने वाले पुंछ जिले की दो सीटों पर 21 दिसंबर को दोबारा मतदान होगा। मेंढर-ए और मेंढर-बी सीटों में धांधली के आरोप पर विभिन्न सियासी दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भारी हंगामा किया था। राज्य चुनाव आयोग ने शिकायतों को ध्यान में रखते हुए दोनों सीटों पर कुल चार मतदान केंद्रों में पुनर्मतदान की अधिसूचना जारी की है।

दरहाल निर्वाचन क्षेत्र में 26296 मतदाताओं के लिए 58 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 11 केंद्र अतिसंवेदनशील और 25 केंद्र संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। वहीं सुंदरबनी निर्वाचन क्षेत्र में 32577 मतदाताओं के लिए 75 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 11 केंद्र अति संवेदनशील हैं, जबकि 23 केंद्र संवेदनशील हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें