फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी के आठ ब्लॉक से 59 उम्मीदवार मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव के लिए अभी तक रियासी जिले के आठ ब्लॉक से 59 उम्मीदवारों ने नामांकन दर्ज करवाया है। पहले और दूसरे चरण के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तारिख समाप्त होने के बाद चार ब्लॉक में से तीस उम्मीदवार मैदान में है।
विज्ञापन

पहले चरण में ब्लॉक चसाना से पांच, चसाना ए से आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरे चरण में ब्लॉक गुलाबगढ़ से 13 व माहौर ए से सात उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। ब्लॉक माहौर से अभी तक 13 और थुरू से सात, जिजबगली से आठ और भमाग से एक प्रत्याशी ने परचा भरा है। अभी इन ब्लॉक में नामांकन के लिए समय शेष है। नाम वापस लेने के बाद ही उम्मीदवारों की सही जानकारी मिलेगी कि कितने मैदान में हैं। चिह्न मिलने के बाद निर्दलीय उम्मीदवारों ने प्रचार शुरू कर दिया है। ब्लॉक गुलाबगढ़ और थुरू से पूर्व मंत्री भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें