फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्रवाह के नाल्ठी गांव से देवदार की लकड़ी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। भद्रवाह पुलिस ने सूचना पर नाल्ठी गांव में अवैध रूप से छिपा कर रखी गई देवदार की लकड़ी जब्त की है। वहीं, शब्बीर अहमद निवासी चिनार मोहल्ला और मोहम्मद यासीन निवासी चिनयास (पिंगल) जो वर्तमान में नाल्ठी भद्रवाह में रह रहे हैं के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दबिश के दौरान 41 कांडेल, 10 फट्टे, 2 लकड़ी के लॉग सहित लकड़ी काटने के उपकरण जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी भद्रवाह राज सिंह गौरिया ने बताया कि भद्रवाह-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाल्ठी में अवैध लकड़ी का कारोबार होने की सूचना मिली। इसके बाद एसपी राज सिंह गौरिया के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी और अवैध रूप से बनाई गई झोपड़ियों में रखी देवदार की लकड़ी बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन भद्रवाह में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें