रामबन। रामबन जिले के बटोत में डीडीसी चुनाव के पांचवें चरण के तहत 67.11 प्रतिशत मतदान हुआ। उत्साही मतदाताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित सभी 29 मतदान केंद्रों पर ठंड के बीच उत्साह के साथ वोट का इस्तेमाल किया। बड़ी संख्या में बुजुर्गों ने हिस्सा लिया।
102 वर्षीय एक महिला मतदाता रेशमा बीबी ने बीडीओ कार्यालय मग्गू नाला बटोत में स्थापित मतदान केंद्र में वोट डाला, जबकि 98 वर्षीय मीरा बक्श ने मतदान केंद्र 27 डलवास में मत का वोट डाला। एडीसी रामबन हरबंस लाल ने बताया कि कुल 12084 मतदाताओं में से 8110 मतदाता जिन में 3753 महिलाएं शामिल ने 6 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए वोट डाला।
उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ-साथ महिला मतदाताओं ने अपने इलाकों में विकास को सुनिश्चित करने के लिए चुनावी प्रक्त्रिस्या में गहरी दिलचस्पी दिखाई।