डोडा। जिला विकास परिषद (डीडीसी) एवं पंचायत उपचुनाव के पांचवें चरण के तहत जिले के तीन ब्लॉक गुंदना, ठाटरी और काहरा में वीरवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुए। गुंदना सीट पर पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा के उपप्रधान शक्ति राज परिहार और नेशनल कांफ्रेंस व कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार एडवोकेट हाशमी के मुकाबला है। गुंदना में 78.10, काहरा में 70.83 व ठाटरी में 63.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। पुलिस और प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जिला पंचायत चुनाव अधिकारी डॉ. सागर दत्तात्रेय ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती की गई थी। मतदान केंद्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।