फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के बाद ऐसा जश्न न देखा होगा! पाकिस्तानी शरणार्थियों ने कहा- 70 सालों में यह पहली बार है

Fri, 04 Dec 2020 11:48 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जश्न मनाते पाकिस्तानी शरणार्थी - फोटो : ANI
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद चुनाव के तीसरे चरण में वोट डालने के बाद शरणार्थी के रूप में पाकिस्तान से आए लोगों ने जश्न मनाया। इस दौरान एक मतदाता ने कहा कि यह 70 से अधिक वर्षों में पहली बार है जब हम स्थानीय निकाय चुनावों में मतदान कर रहे हैं। हम लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर खुश हैं।

विज्ञापन




यह भी पढ़ें- डीडीसी चुनावः ये कतारें हैं लोकतंत्र की जीत की, आतंकवाद के मुंह पर तमाचा है ये उत्साह, देखिए तस्वीरें

बता दें कि जिला विकास परिषद चुनाव के तीसरे चरण में 33 सीटों पर मतदान जारी है। इनमें 16 सीटें कश्मीर में और 17 सीटें जम्मू संभाग में हैं। इन सीटों पर 305 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 53 महिला उम्मीदवार और 252 पुरुष उम्मीदवार हैं। वहीं मतदान को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। कश्मीर संभाग में भी लोग सुबह होते ही मतदान करने के लिए कतारों में खड़े हो गए।  
विज्ञापन


राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने बताया कि साफ सुथरे और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। 2046 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 1254 मतदान केंद्र कश्मीर और 792 मतदान केंद्र जम्मू संभाग में बनाए गए हैं। 

विज्ञापन

कश्मीर संभाग के सभी मतदान केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। जम्मू संभाग के भी कई मतदान केंद्र संवेदनशील श्रेणी में हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मतदान का समय पहले दो चरणों की तरह ही सुबह सात से दोपहर दो बजे तक का रहेगा।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें