जिले में चुनाव आचार संहिता के कारण अभी तक बिलावर पुलिस थाने में 200 के करीब लाइसेंसी हथियार जमा किए जा चुके हैं। वहीं, जिन लोगों ने अभी तक अपने लाइसेंसी हथियार को जमा नहीं कराया है, उन्हें दो दिन का समय दिया गया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विशाल कुमार ने कहा कि जिनके पास लाइसेंसी पिस्टल, रिवाल्वर, गन आदि हैं वह दो दिनों के भीतर लाइसेंसी हथियार पुलिस थाने में जमा करवा दें। थाना प्रभारी ने बताया कि दो दिनों के भीतर जो हथियार जमा नहीं करवाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।