फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: निगरानी में सड़कों का निर्माण करवाएं एसडीएम

विज्ञापन
बैठक में एसडीएम को आवश्यक दिशा निर्देश देते डीसी सचिन कुमार वैश्
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। डीसी सचिन कुमार वैश्य ने सोमवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई। सड़कों का निर्माण समयसीमा में करने के निर्देश दिए। परियोजनाओं की व्यापक निगरानी की जिम्मेदारी एसडीएम को सौंपी। सभी एसडीएम को निगरानी में तेजी लाने के लिए कहा।

जिला उपायुक्त ने निर्माण कार्य में सभी बाधाएं दूर करने की आवश्यकता पर जोर दिया। सभी एसडीएम को नियमानुसार समस्याओं को त्वरित दूर करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। इस बात पर बल दिया कि अप्रत्याशित और प्राकृतिक चुनौतियों को छोड़कर सड़कों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करना चाहिए। सभी हितधारकों को सक्रिय रूप से शामिल करते हुए शासन प्रदान करने में प्रशासन की अपरिहार्य भूमिका पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में डीएफओ के साथ वन मंजूरी के संबंध में चर्चा हुई। बड़े पैमाने पर उन तकनीकी मुद्दों की जांच की जो परियोजनाओं कोर अंतिम रूप देने में बाधा उत्पन्न करते हैं। डीएफओ से परियोजनाओं को समय पर पूरा करने की सुविधा के लिए पीएमजीएसवाई अधिकारियों के साथ सहयोग करने का आग्रह किया गया। बैठक में डीएफओ, एडी प्लानिंग, अधीक्षण अभियंता और पीएमजीएसवाई के कार्यकारी अभियंता मौजूद रहे। एसडीएम, सहायक आयुक्त राजस्व और तहसीलदारों ने वर्चुअल भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें