जम्मू। बरसात के आखिरी पड़ाव के बीच प्रदेश में डेंगू के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। संभाग के विभिन्न जिले डेंगू से प्रभावित हैं। जम्मू कश्मीर में सोमवार को 67 मामले मिले, जिसमें जम्मू जिला से सर्वाधिक 50 मामले आए। इसके साथ जिले में अब तक 598 मामले मिल चुके हैं। जबकि प्रदेश में 840 मामले आ चुके हैं। नए मामलों में सांबा और कठुआ में 6-6, उधमपुर और डोडा में 2-2 व रियासी में एक है। ब्यूरो