हाल ही में जिला विकास आयुक्त डॉ. पियूष सिंगला व एआरटीओ रचना शर्मा ने एक यात्री बस को हरी झंडी दिखाकर सुबह साढे़ सात बजे चलाए जाने की शुरुआत की थी। कुछ दिन बस चलने के बाद लोगों को राहत मिली। इसके बाद बस एजेंटों और मालिकों ने मिली भगत से इसके समय में फेरबदल कर दिया।
इसके स्थान पर एक दिन अन्य बस व दूसरे इसी बस को चलाने का नियम लागू कर दिया गया। दूसरी बस का चालक और मालिक हर दूसरे दिन, सवारी पूरी न होने की बात कह कर सुबह साढ़े सात बजे का फेरा रद्द कर देते हैं। इसके चलते सवारियों को परेशान होकर या तो अगली बस में जाना पड़ता है।
अभी तक इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है। इलाके के किसी भी पंच और सरपंच ने बस चालक और मालिक के मनमानी करने की बात नहीं बताई। अगर कोई इसकी जानकारी देता है तो जांच की जाएगी।
- रचना शर्मा, एआरटीओ, उधमपुर