फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में अब नहीं होगा वीकेंड लॉकडाउन, अनलॉक-4 गाइडलाइंस के तहत आदेश वापस

Wed, 02 Sep 2020 12:03 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आईएएस सुषमा चौहान, डीसी जम्मू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्र की अनलॉक-4 संबंधी गाइडलाइन के जारी होते ही जम्मू-कश्मीर में जिला स्तर पर लगाया जा रहा वीकेंड लॉकडाउन वापस ले लिया है। नई गाइडलाइन में कोई भी जिला मजिस्ट्रेट कंटेनमेंट जोन के बाहर अपने स्तर पर लॉकडाउन लागू नहीं कर सकते। 

विज्ञापन


इसके लिए स्टेट कमेटी को पहले केंद्र से मश्वरा करना होगा, इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट को यह स्टेट कमेटी लॉकडाउन लागू करने की अनुमति दे सकती है। मंगलवार को जम्मू, कठुआ और रियासी के जिला मजिस्ट्रेट ने वीकेंड लॉकडाउन का आदेश वापस ले लिया।

नए आदेश के तहत तमाम प्रतिष्ठान हफ्ते के सातों दिन खुले रहेंगे। जम्मू में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहता था। नई व्यवस्था के तहत सामजिक दूसरी, मास्क पहनने समेत अन्य निर्देशों का पालन करना होगा। रियासी जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर कहा है कि सुबह 9 से शाम 7 बजे तक दुकानें खुल सकेंगी। 
विज्ञापन


रात 10 से सुबह 5 बजे तक गैर अनिवार्य गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी। अब व्यापारियों और कारोबारियों को सबसे अधिक राहत मिलेगी। जिला उपायुक्त जम्मू सुषमा चौहान के अनुसार नई गाइडलाइन के तहत वीकेंड लाकडाउन को खत्म किया गया है। केंद्र और प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है। 

बांदीपोरा को छोड़ घाटी के सभी जिले रेड जोन
अनलॉक 4 के दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए जम्मू कश्मीर के बीस जिलों को विभिन्न जोन श्रेणी में बांटा गया है। इसमें कश्मीर में बांदीपोरा को छोड़कर सभी जिलों को रेड जोन घोषित किया गया है। इसी तरह जम्मू संभाग के रामबन जिले को भी रेड जोन श्रेणी में रखा गया है। ओरेंज जोन में कठुआ, सांबा, बांदीपोरा, रियासी, उधमपुर, पुंछ, राजोरी और जम्मू को रखा गया है। ग्रीन जोन में डोडा और किश्तवाड़ शामिल हैं। 

लखनपुर 500 मीटर बफर में रेड/कंटेनमेंट जोन होगा। इसके अलावा जवाहर टनल भी कंटेनमेंट जोन होगा। इन सभी जोन में गाइडलाइन के तहत गतिविधियां शुरू की जाएंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें