रियासी। डिप्टी कमिश्नर निधि मलिक ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों साथ शुक्रवार को बैठक की। उन्होंने स्कूलों में हर एक बच्चे की शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसी ने सभी स्कूलों के प्रिंसिपल और हेड ऑफ डिपार्टमेंट को ऐसे बच्चों की तलाश करने को कहा जो किन्हीं कारणों से स्कूल नहीं जा पा रहे हो।
इसके साथ ही डीसी ने उन्हें स्कूल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने को कहा। बच्चों को स्कूल लाने के अलावा स्कूलों में स्टाफ की कमी को दूर करने, वोकेशनल एजुकेशन करवाने व जारी फंड को उचित सही स्थान पर खर्च करने की हिदायत दी। इसके साथ ही विभाग को जिला समाज कल्याण विभाग के साथ समन्वय बनाए रखने के आदेश दिए ताकि दिव्यांग बच्चों की भी शिक्षा स्कूलों में ही करवाने के प्रावधान शुरू हो।
बच्चों के अनुभव का बढ़ाने हेतु उन्हें अन्य जिलों का दौरा करवाने को कहा। पीएम श्री स्कूलों को लेकर भी जरूरी आदेश दिए। बैठक में चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर नरेंद्र कुमार,मुख्य शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार गुप्ता व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।