शहीद को श्रद्धांजलि देती डीसी अनुराधा गुप्ता। संवाद
- फोटो : SAMBA
सांबा। नड ब्लाक के गांव दडुई में शहीद दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डीसी अनुराधा गुप्ता मुख्य अतिथि जबकि एसएसपी राजेश शर्मा विशेष अतिथि थे।
शहीद हवलदार राकेश शर्मा को शहीदी दिवस पर याद किया गया। डीसी अनुराधा गुप्ता ने गांव दडुई में शहीद स्मारक पर फूल मालाएं चढ़ा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बहादुर सैनिक देश सेवा के लिए अन्य को प्रेरित करते हैं। शहीदों के परिवारों की समस्या सुनने के लिए जिला मुख्यालय में दिन सुनिश्चित किए जाएंगे। इस अवसर पर एसीआर जितेंद्र मिश्रा, पूर्व मंत्री डॉ देवेन्द्र मन्याल, शहीद सैनिक परिवार पंजाब के महासचिव कुंवर रविन्द्र सिंह विक्की, प्रेस सचिव बिट्टा काटल, शहीद के पिता रत्न चंद, माता विमला देवी, पत्नी रजनी देवी, बेटी दीक्षा भारती, बेटा दिशांत, सरपंच बिमला देवी, सरपंच सुनील चौधरी सहित पुलवामा हमले के शहीद कांस्टेबल मनिन्दर सिंह के पिता सतपाल अत्री, शहीद सिपाही मक्खन सिंह के पिता हंस राज, शहीद सिपाही जितेन्द्र कुमार के पिता राजेश कुमार भी उपस्थित थे। शहीदी दिवस पर शहीद की बेटी दीक्षा भारती ने अपने पिता की याद में कविता बोलकर सभी को भावुक कर दिया। शहीद सैनिक परिवार की ओर से अतिथियों व शहीद के परिवार के सदस्यों व अन्य को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।