फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया इलेवन पुलिस इलेवन को 11 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। मीडिया और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल और संबंध विकसित करने के उद्देश्य से मीडिया इलेवन सांबा और पुलिस इलेवन के बीच दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला गया। मीडिया इलेवन सांबा ने क्रिकेट मैच में पुलिस इलेवन को 11 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुलिस इलेवन की टीम ने 12 ओवर में 78 रन बनाए। मीडिया इलेवन के अजय व प्रदीप ने तीन-तीन विकेट लिए, लोकेश ने 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया इलेवन की टीम ने कांटे की टक्कर में चार विकेट व तीन गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। शाम सुंदर ने 29, विशाल और सुनील ने दस दस रनों का योगदान दिया। डीएसपी डीआर छबील सिंह व इंस्पेक्टर सुधीर सदोत्रा ने अपनी टीम को मजबूती दी। पुलिस टीम में प्रमुख अधिकारी व कर्मी शामिल थे। मीडिया टीम में विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों के पत्रकारों ने भाग लिया। यह मैच सांबा के मानसर मोड के पास टाली मैदान में खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें