भारत-पाकिस्तान के बीच विश्वास बहाली के लिए वर्ष 2008 में क्रॉस एलओसी ट्रेड शुरू हुआ था। हालांकि केंद्र सरकार ने अप्रैल 2019 में इस व्यापार रास्ते के जरिए पाकिस्तान द्वारा अवैध हथियारों, नशीले पदार्थों और फर्जी करेंसी की आपूर्ति का हवाला देते हुए व्पापार रोक दिया था। अधिकारियों ने कहा कि इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि डीएसपी दविंदर को इस फंडिंग पैटर्न की जानकारी नहीं है, क्योंकि वह लंबे समय से नावेद बाबू के साथ जुड़ा हुआ था।