शीतकालीन राजधानी जम्मू से दरबार मूव की पहली एडवांस पार्टी बीस अप्रैल सोमवार को श्रीनगर के लिए रवाना होगी। एडवांस टीम श्रीनगर सचिवालय पहुंचकर दरबार मूव प्रबंधों का जायजा लेगी।
एडवांस पार्टी में सचिवालय और दरबार मूव से संबंधित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। जम्मू में 24 अप्रैल को दरबार बंद हो रहा है। पांच मई को श्रीनगर में सचिवालय समेत दरबार मूव कार्यालय खुलेंगे।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू से श्रीनगर सामान पहुंचाने के लिए सौ से ज्यादा ट्रक और बसों को काम पर लगाया जाएगा। एसआरटीसी 25 और 26 अप्रैल के अलावा तीन और चार मई को अपने वाहनों को इस काम पर लगाएगी।
जम्मू-कश्मीर पुलिस को कर्मचारियों को पूरी सुरक्षा मुहैया करवाने को कहा गया। कश्मीर के मंडलायुक्त को मुख्य सचिव इकबाल खांडे ने सभी कर्मचारी आवासीय कालोनियों का निरीक्षण करने और सुविधाओं खासतौर से साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आदि बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने को कहा है।